Kisaan Helpline
रतलाम में तीन घंटे में सवा इंच बारिश
रतलाम | गुरुवार अलसुबह बादल जमकर बरसे। तीन घंटे में सवा इंच बारिश हुई। प्री-मानसून बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। बुधवार-गुरुवार देर रात से बादल थे। सुबह करीब 5 बजे तेज बारिश शुरू हुई जो करीब 9.30 बजे तक जारी रही। 3 घंटे में 34.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। सुबह की बारिश के बाद दिनभर बादलों की आंख मिचौनी चली। मौसम वैज्ञानिक डीपी दुबे ने बताया प्री-मानसून बारिश है। समुद्री तूफान अशोबा के कारण कम दवाब का क्षेत्र बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। जिस वजह से बारिश हुई है।
तैयारी की खुली पोल- पहली ही बारिश से निगम की तैयारी की पोल खुल गई। नाले-नालियों की सफाई नहीं होने से बाजना बसस्टैंड, चौमुखी पुल, चांदनी चौक, नोलाईपुरा, खेरादीवास, कालेज रोड, दीनदयाल नगर, कोर्ट चौराहे की सड़कों पर पानी भर गया। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रतलाम। शहर में गुरुवार सुबह 5 से 8 बजे तक झमाझम बारिश हुई। सड़कें लबालब हो गईं। बारिश के कारण दीनदयाल नगर चौराहे पर वाहन चालकों को लाइट चालू करना पड़ी। चित्र सुबह 7.30 बजे का। फोटो- चिंटू मेहता
बारिश इसलिए| मौसम विभाग के भोपाल केंद्र के अनुसार समुद्री तूफान ‘अशोबा’ के खाड़ी देशों तरफ जाने के कारण प्रदेश में फिर से नमी आना शुरू हो गई जिससे बारिश की स्थिति बनी।
आगे क्या | दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। मानसून 20 जून के आसपास आने की उम्मीद है।
मंदसौर. शाम 6.30 बजे शहर में 10 मिनट बारिश हुई। जिले के पिपलियामंडी, सीतामऊ, कयामपुर, मल्हारगढ़, नगरी, दलौदा में भी बारिश हुई। कहीं तेज तो कहीं आधे से एक घंटे बारिश होने से पानी सड़कों पर बह निकला। गरोठ में सुबह 10 बजे 15 मिनट बारिश हुई। कई जगह फाल्ट होने से बिजली बंद हो गई। लोगों को परेशान होना पड़ा। नीमच के मनासा में गुरुवार शाम करीब 4 बजे आधे घंटे व रतनगढ़ में दो बार में 45 मिनट तेज बारिश हुई। नीमच शहर व जीरन में बूंदाबांदी हुई।
मंदसौर में दिनभर छाए बादल, शाम को 10 मिनट बारिश
Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.
© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline