किसान जानते है की ये किट किस तरह से किसानों का मित्र है, "लेडी बर्ड बीटल" मुख्यतः यह कीट फरवरी और मार्च के महीने मे खेतों मे ज्यादा देखने को मिलते है। लेडी बर्ड बीटल नामक लाभदायक छोटा जैविक कीट, जो कि किसानों सहित उनकी फसल का भी मित्र है। ये कीट गेहूं, सरसों, मेथी की फ़सल, लहसून, चिया सीड, इसबगोल, मसूर, धनियां, इत्यादी फसलों में जब दाने और फूल आते है, तब रस चूसने वाले थिप्स, और अन्य कीटों के अंडे व उनके लार्वा को खा जाते हैं और फसल की रक्षा करते हैं।
सावधानियां:
आप जानते है की कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार यदि ये लाभदायक कीट खेत में दिखें, तो उस अवस्था में किसी भी प्रकार के हानिकारक दवाइयों और कीटनाशक का प्रयोग नही करना चाहिए। अन्यथा हानिकारक कीटों के साथ ये भी मारे जाएंगे। ऐसा करने से जैव विविधता एवं पर्यावरण संतुलन पर भी असर पड़ता है। अत: संतुलन एवं जैव विविधता को बचाने के साथ-साथ अपने भोजन से विषैले रसायनों की मात्रा को भी कम करता है, तो किसान भाइयों पर्यावरण एवं किसान मित्र लाभदायक जैविक कीटों का संरक्षण आवश्यक है।
इसका हिंदी नाम क्या है, इसके बारे में अधिक जानकारी हमारे पास नहीं है। अलग-अलग क्षेत्रों के हिसाब से लोग "लेडी बर्ड बीटल" को अलग-अलग नामों से पुकारते हैं।