लाल रंग (Red ant) की चींटी को कैसे करें प्रबन्धित?

लाल रंग (Red ant) की चींटी को कैसे करें प्रबन्धित?
News Banner Image

Kisaan Helpline

Agriculture Dec 19, 2022

प्रोफेसर (डॉ) एस.के.सिंह , 
मुख्य वैज्ञानिक (पौधा रोग)
प्रधान अन्वेषक, अखिल भारतीय फल अनुसंधान परियोजना एवम्
सह निदेशक अनुसंधान
डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय
पूसा, समस्तीपुर - 848 125

लाल चींटी की समस्या आम के साथ साथ कई फल के पेड़ों पर देखा जा सकता है। किसी संपर्क कीटनाशक यथा मोनोक्रोटोफॉस 2 मिली/लीटर या डीडीपीवी 100ईसी 1 मिली/लीटर का छिड़काव करके घोंसलों को हटा दिया जाना चाहिए और नष्ट कर दिया जाना चाहिए। लेकिन घर के अंदर लाल चींटी के प्रबंधन हेतु उपरोक्त रसायनों का प्रयोग कभी भी नहीं करना चाहिए।घर या रसोई में लाल या काले रंग की चीटियां बहुत हो जाय तब भी, चीटियों को मारना नहीं चाहिए, कई घरेलू उपाय है,जिनकी मदद से चिटियो की समस्या से निजात पाया जा सकता है जैसे चीटियो को भगाने के लिए  विनिगर (सिरका) का प्रयोग किया जा सकता है।  विनिगर एवम पानी को बराबर मात्रा में मिलाकर ऐसी जगह पर रखे जहां चीटियां बहुतायत में हो, वहां इस घोल का पोंछा लगा दें। इसे दिन में कई बार दोहराएं। चीटियों को विनिगर की महक अच्छी नहीं लगती है। इस घोल के पोंछे से चीटियां जिस महक को सूंघ कर (ट्रेल स्मेल) आगे चलती हैं उस महक के हट जाने से अपना रास्ता बदल लेती है एवम देखते देखते अदृश्य हो जाती है।


लाल चींटी को भगाने का दूसरा उपाय है बोरैक्स का प्रयोग। बोरैक्स और चीनी मिलाकर ऐसी जगह रख दें जहां चीटिंया मौजूद हो तथा जहा पर चीटिंया आसानी से पहुंच सकें। लेकिन घर पर छोटे बच्चे और पालतू जानवर से दूर रखें अन्यथा हैं उनको नुकसान पहुंच सकता है। चीटियो को भगाने का एक और घरेलू उपाय है जहां चीटियां हों वहां खीरे, नींबू और संतरे के छिलके रख दें। ये छिलके चीटियां नहीं पसंद करतीं। चीटियो को भगाने के लिए आटा का बुरकाव करते है, चीटियां आटा देखकर भागती हैं  जहां चीटियां और उनका अड्डा दिखे वहां आटा छिड़क सकते हैं। घर से लाल चींटी भगाने के लिए नमक का भी प्रयोग किया जा सकता है। चीटिंयों के रास्ते पर नमक डालकर देखिए, नमक से बनाई  रेखा चीटियां पार करने में डरती हैं। उपरोक्त उपाय करके घरेलू लाल चींटियों को भगाया जा सकता है।

Agriculture Magazines

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline