कृषि विकास को सरकार करें प्रयत्नशील, तकनीकी खेती

कृषि विकास को सरकार करें प्रयत्नशील, तकनीकी खेती
News Banner Image

Kisaan Helpline

Agriculture Oct 25, 2018

 

उत्तरप्रदेश। जनपद के प्रभारी मंत्री जय प्रकाश निषाद ने कहा कि पूर्व की सरकार में खेती के पीक सीजन में किसानों को खाद, बीज, डीजल को परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन भाजपा की सरकार किसानों के हित में निरंतर प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प लिया है। अन्नदाताओं को अपनी आय दोगुनी करने को औषधीय व सब्जी की खेती के साथ तकनीकी खेती पर बल देना होगा। वे बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में कृषि विभाग की ओर से आयोजित जनपद स्तरीय रबी गोष्ठी व किसान मेले को संबोधित कर रहे थे।

 

कहा कि सरकार ने किसानों के हित में धान का समर्थन मूल्य बढ़ाकर सराहनीय कार्य किया है। खाद,बीज, कृषि यंत्रों के साथ सिंचाई को सोलर पंप पर अनुदान दिया जा रहा है। उद्यान विभाग की ओर से केले, सोयाबीन व सब्जी की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। पशुपालन, मत्स्य पालन से किसान अपनी आय को दोगुनी कर सकते हैं। कृषि विभाग गांव-गांव किसानों तक पहुंचने का काम करें ताकि किसानों को योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके पूर्व प्रभारी मंत्री ने मेले में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली।

 

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कहा एक नवम्बर से धान की खरीद का कार्य आरंभ हो जाएगा। किसानों का शत प्रतिशत धान खरीदा जाएगा। उद्यान वैज्ञानिक विनोद सिंह ने किसानों को औषधीय खेती की जानकारी दी। बताया कि औषधीय खेती से किसान कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। गोष्ठी को कृषि वैज्ञानिक डा. समीर पांडेय, पीएन सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सीडीओ डा.एके श्रीवास्तव, केविके प्रभारी डा.आरपीएस रघुवंशी, जिला कृषि अधिकारी राजीव भारती, सदानंद पांडेय, किसान नेता दीनानाथ श्रीवास्तव आदि किसान उपस्थित थे। संचालन कृषि उपनिदेशक विजय सिंह ने किया।

Agriculture Magazines

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline