जी हाँ, किसान हेल्पलाइन आप सभी किसानो का इंदौर शहर में आज से शुरू हो रहे फार्म टेक एशिया कृषि मेले में आपका स्वागत करती है। तो जानिए क्या है खास आज के फार्म टेक एशिया कृषि मेले में, हम आपको सीधे ले जायेंगे फार्म टेक एशिया की यात्रा पर।
कृषि महाविद्यालय इंदौर में फार्म टेक एशिया कृषि मेला १५ नवंबर से १८ नवंबर तक आपको कई अनोखी और ज्ञानवर्धक जानकारियों से अवगत करवाएगा। यहाँ आपको आपके खेत के लिए उन्नत बीज, सिंचाई के लिए यंत्र, बुवाई के लिए मशीनो की आकर्षक प्रदर्शनी, फसलों के श्रेष्ठ बीज, कृषि पुस्तिकाओं की श्रृंखला, फसलों की सुरक्षा के लिए नई तकनीक, विशेष जानकरियों के लिए कृषि वैज्ञानिको द्वारा सम्बोधन और विवरण में उनको जानने का मौका, पौधे की नई किस्मे और भी कई आकर्षक जानकारिया।
तो अगर आप भी यहाँ आने का मन बना रहे है तो आज ही पधारे, अपने मित्रो के साथ, अपने परिवार के साथ, या फिर अपने कृषि से जुड़े प्रश्नो के साथ, आपकी सारी जिज्ञासा का एक ही समाधान फार्म टेक एशिया कृषि मेला।