पंजाब में फसल चक्र के दौरान धान और गेहूं की दो फसलों की खेती का मुख्य आधार है। पंजाब में, 10 जून से 20 जून तक धान की रोपाई हो जाती है, लेकिन इस साल किसानों के रोष तथा धान की क्वालिटी में कमी के चलते पंजाब सरकार द्वारा धान की रोपाई 13 जून से शुरू करने की घोषणा के बाद किसानों ने धान की पनीरी की बिजाई शुरू कर दी है।
किसान जगतार सिंह, गुरमीत सिंह, बलकार सिंह ने कहा कि सरकार का यह फैसला किसानों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके साथ ही, यह निर्णय आढ़तियों व शैलरों के लिए भी सही साबित होगा। वह इस वर्ष PR 121 की बुवाई करने जा रहा है, क्योंकि इस किस्म की फसल का झाड़ आम किस्मों की तुलना में अधिक है और यह बीमारियों से रहित है। इस बारे में बात करते हुए, इकबाल सिंह, जसवंत सिंह, अजमेर सिंह ने कहा कि एक किस्म का धान किसानों के लिए बहुत झाड़ वाली किस्म है। इसके अलावा आढ़तियों को भी इसकी खरीद में कोई परेशानी नहीं आती।