किसानों को तकनीक से जोड़ने की एक कोशिश, पढ़े और जानकारी को किसान हित में शेयर करे

किसानों को तकनीक से जोड़ने की एक कोशिश, पढ़े और जानकारी को किसान हित में शेयर करे
News Banner Image

Kisaan Helpline

Agriculture Aug 10, 2019

आज के समय में तकनीक को लेकर हर रोज आप कुछ न कुछ नया पाते है। चाहे वो फिर आपके घर पर मंगवाए गए सामान की प्रक्रिया हो जो आप ऑनलाइन आर्डर करते है या फिर शहरो में हर छोटी चीजों को बाज़ार से घर तक लाने का जुगाड़ हो, हर जगह एक तकनीक की मदद से ये सब आसान सा लगता है।  

हर जगह अगर तकनीक की बात की जाये तो आप को विश्वास  करना जरा सा मुश्किल होगा लेकिन हाँ, ये संभव भी है और इसका दिन पर दिन इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है। हर क्षैत्र में इसकी माँग है, और तकनीक ही लोगो के काम को आसान कर रही है। 

लेकिन अगर बात की जाये कृषि के बारे में तो आज भी कही किसानो को इसका ज्ञान नहीं हो पाता है। कही पर लोग इसे समय की फ़िज़ूल खर्ची मानते है तो कई किसानो को विश्वास भी नहीं हो पाता की ऐसा संभव है। 

तो इसका जीता जागता उदाहरण कोई और नहीं हम खुद है, आज के समय में किसानों को मार्गदर्शन और सूचनाओं का आदान - प्रदान किसान हेल्पलाइन तकनीक के माध्यम से करती है। कई किसान इससे लाभान्वित होते है, और कई किसानो के लिए ये एक कृषि जानकारी का एक मात्र विश्वशनीय स्त्रोत बना हुआ है। हमारा लक्ष्य सरल और साफ है - बिना किसी सूत्रों के आधार पर ऐसी कोई जानकारी हम किसानो को प्रदान नहीं करते है जिससे उन्हें कृषि में नुकसान हो और यही एक मात्र कारण बना है की आज हमारे किसान हेल्पलाइन पर 50,000 से ज्यादा किसान रजिस्टर है।  

जैसे जैसे हम किसानों की सफल खेती में प्रयास कर रहे है, इस संख्या में वृद्धि हो रही है। कारण सिर्फ एक की सही जानकारी को सही लोगो तक पहुंचा कर उनको फायदा पंहुचाना ताकि कृषि के क्षैत्र में उन्हें वो सारी जानकारी मिले जो उनके पास होनी चाहिए। 

किसान हेल्पलाइन तकनीक से जुड़ने के फायदे एक नहीं अनेक है -

1. समय की बचत। 
2. सही और सटीक जानकारी। 
3. सारी जानकारी एक ही जगह। 
4. एक ही समय में बहुत सारी कृषि सम्बंधित जानकारी। 
5. कृषि वैज्ञानिको द्वारा खोज की गई जानकारी। 
6. रोज के ताज़ा मंडी भाव। 
7. संपर्क सुविधा। 
8. ऑनलाइन कृषि मेगज़ीन पढ़ने का मौका। 
9. कम शुल्क में साल भर तक कृषि की समस्याओ का निदान। 
10. विश्वशनीय और जागरूक टीम से संपर्क। 
11. व्हाट्स ऐप और मोबाइल फ़ोन के जरिये संपर्क। 

इसी तरह निरंतर किसानों को लाभ पंहुचाना और हमेशा उनके हित और विकास में सेवा देना हमारा एक मात्र मिशन है।  

निवेदन है की आप अपना सहयोग हमेशा देते रहे, और किसानो को प्रेरित करे। 

अगर आपको जानकारी अच्छी लगी है तो निचे दिए गए लिंक पे जाकर किसान हेल्पलाइन डाउनलोड करे। 


Agriculture Magazines

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline