तमिलनाडु के किसानों के लिए एक खुशखबर आई है। अब राज्य के किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। इससे 16.13 लाख किसानों को फायदा होगा। मीडिया में प्रकाशित खबरों के आधार पर तमिलनाडु सरकार ने राज्य के किसानों के लिए राहत भरा कदम उठाते हुए यह अहम ऐलान किया है। इसके तहत राज्य के कोऑपरेटिव बैंक से लिए गए फसली कर्ज को माफ कर दिया गया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडापड्डी के पलानीस्वामी ने ऐलान किया कि कोऑपरेटिव बैंकों से लिया जाने वाला फसली ऋण माफ कर दिया जाएगा। इससे यहां के करीब 16.13 लाख किसानों को फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने राज्य विधानसभा में रूल 110 के तहत यह घोषणा की।
12,110 करोड़ रुपए के फसली ऋण होंगे माफ:
मीडिया में प्रकाशित खबरों के हवाले से मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कोऑपरेटिव बैंकों से किसानों द्वारा लिया गया 12,110 करोड़ रुपए के फसली ऋण को माफ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में चक्रवाती तूफानों निवार, बुरेवी व भारी बारिश के कारण किसानों की स्थिति बदहाल है जिसे देखते हुए यह फैसला किया जा रहा है। राज्य मुख्यमंत्री एडापड्डी पलानीस्वामी ने कहा कि राज्य के कोऑपरेटिव बैंकों से लिया गया किसानों का ऋण माफ कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इससे पहले यह भी कहा था कि खराब हुई फसलों के लिए मुआवजे के तौर पर 1,117 करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी जिससे करीब 11 लाख किसानों को फायदा मिलने की उम्मीद है।