किसान कल्याण आयोग के अध्यक्ष बने बंशीलाल गुर्जर

किसान कल्याण आयोग के अध्यक्ष बने बंशीलाल गुर्जर
News Banner Image

Kisaan Helpline

Agriculture Aug 25, 2015

मंदसौर

भाजपा प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर को प्रदेश शासन ने किसान कल्याण आयोग का अध्यक्ष बनाया है। सोमवार दोपहर घोषणा के बाद से उनके समर्थकों में उत्साह देखा गया। गुर्जर वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने 30 साल पहले लालघाटी के सरपंच पद से राजनीतिक सफर शुरू किया था।

किसान नेता की छवि बना चुके गुर्जर दो बार पंचायत लालघाटी के सरपंच रहे। उसके बाद जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और 3 बार कृषि उपज मंडी अध्यक्ष रहे। वर्तमान में मंडी अध्यक्ष पद पर | रमादेवी गुर्जर हैं जो मंदसौर जनपद अध्यक्ष रह चुकी हैं। भाजपा संगठन में वे मंदसौर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, किसान माेर्चा प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। किसान कल्याण आयोग की जिम्मेदारी सौंपी है। गुर्जर ने बताया पार्टी ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को जो जवाबदेही सौंपी है। उसे किसानों के हित में पूरा करने का प्रयास करूंगा।

Agriculture Magazines

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline