किसान भाई कीटनाशक का प्रयोग करते समय रखे प्रमुख सावधानियां

किसान भाई कीटनाशक का प्रयोग करते समय रखे प्रमुख सावधानियां
News Banner Image

Kisaan Helpline

Agriculture Jul 23, 2022

फसल को सुरक्षित और अच्छे उत्पादन के लिए कीटों से बचाव के लिए किसान भाई कीटनाशक का प्रयोग करते है लेकिन किसान भाई कीटनाशक प्रयोग के समय सावधानियां नहीं रखता है यह बहुत जरुरी है जानिए रासायनिक कीटनाशक का प्रयोग से पहले किसान भाईयों को इन प्रमुख बातों की रखनी चाहिए सावधानियां:
  • किसान भाई हमेशा कीटनाशक खरीदने से पहले कृषि विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही खरीदी करना चाहिए कीटनाशक खरीदी के बाद दुकानदार से हमेसा उसका पक्का बिक लेना चाहिए।
  • कीटनाशक खरीदी के समय उसकी पैकिंग वैध्यता को जरूर देखना चाहिए। 
  • हमेसा कीटनाशक को छोटे बच्चों और पालतु पशुओं से दूर बंद कमरों में रखना चाहिए। 
  • कीटनाशक का छिड़काव करने से पहले किसान भाई अपनी सुरक्षा के लिए मास्क या मुँह पर रुमाल और हाथ में दस्ताने का प्रयोग करना चाहिए
  • कीटनाशक का छिड़काव हमेशा हवा वाली दिशा में ही करना चाहिए ताकि किसान भाई छिड़काव से सुरक्षित रहे।
  • कीटनाशक के प्रयोग से पहले उसके साथ दिए गए पत्रक को पड़ना चाहिए जिससे आपको उसमे लिखे सुरक्षा सुझाव की जानकारी मिल जाए।
  • हमेशा कीटनाशक का प्रयोग सुबह या श्याम के समय करना ही उचित माना जाता है क्योकि इस समय हवा कम चलती है। 
  • कीटनाशक के पत्रक पर लिखी हिदायतों के अनुसार छिड़काव के बाद पात्र को नष्ट कर  देना चाहिए।
  • कीटनाशक के छिड़काव के बाद छिड़काव में उपयोग होने वाले डिब्बे को अच्छे से 3 से 4 बार पानी को लेकर धो लेना चाहिए साथ ही किसान भाई अपने कपड़ो को अच्छे से धोए और नहाना चाहिए।

Agriculture Magazines

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline