मानसून किसानों के लिए कही मेहरबान है तो कही अभी तक देश के कुछ हिस्सों में मानसून ने दस्तक नहीं दी है। मानसून को लेकर हम आये दिन आपको इसकी जानकारी देते रहते है। निरंतर मौसम विभाग की भविष्यवाणी को हम आप तक पहुँचाते है। ताज़ा मौसम की जानकारी और नई खबरों के लिए बने रहे किसान पर और ज्यादा से ज्यादा इसे अपने दोस्तों को भी शेयर करे।
बीते 24 घंटो का मौसमी हाल
अगर बारिश की बात करे तो पिछले 24 घंटों के दौरान असम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं एक-दो जगहों पर तेज बारिश भी देखी गई। देश के ये राज्य तमिलनाडु, गुजरात, उत्तरी कोंकण व गोवा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू - कश्मीर, राजस्थान और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो चुकी है। पूर्वोत्तर राज्यों सहित अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, केरल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण कोंकण व गोवा और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज हुई।
अगले 24 घंटो में इन राज्यों में बारिश होने की संभावना
मौसम का हाल बताने वाली निजी एजेंसी के सूत्रों के अनुसार आने वाले 24 घंटो में असम और मेघालय के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र, केरल, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, दक्षिणी मध्य प्रदेश, ओडिशा, रायलसीमा के कुछ हिस्सों, झारखंड के कुछ हिस्सों और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही, उत्तर भारत और राजस्थान के पहाड़ी भागों में भी एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना है।
नोट- अन्य खबरों के लिए बने रहे किसान हेल्पलाइन पर और इसे शेयर करे अपने दोस्तों को।