जैविक खेती से होने वाले लाभ जानिए और जैविक खेती को अपनाइये

जैविक खेती से होने वाले लाभ जानिए और जैविक खेती को अपनाइये
News Banner Image

Kisaan Helpline

Agriculture Sep 24, 2019

किसानों की दृष्टि से फायदे :

1. भूमि की उपजाऊ क्षमता में बढ़त हो जाती है।

2. सिंचाई के अंतराल में वृद्धि हो जाती है।

3. रासायनिक खाद पर निर्भर कम रहना होता है और इससे लागत में भी कमी आती है।

4. फसलों की उत्पादकता ज्यादा होती है।

मिट्टी के लिए जैविक खेती से लाभ :

1. जैविक खाद का उपयोग करने पर भूमि की गुणवत्ता में काफी हद तक सुधार आ जाता है।

2. भूमि की जल धारण क्षमता अधिक हो जाती हैं।

3. जैविक खेती अपनाने से भूमि से पानी का वाष्पीकरण कम होगा।

जैविक खेती अपनाने से पर्यावरण की दृष्टि से होने वाले लाभ :

1. ज़मीन के जल स्तर में काफी वृद्धि देखने को मिलती है।

2. मिट्टी, खाद्य पदार्थ और जमीन में पानी के माध्यम से होने वाले प्रदूषण मे काफी हद तक कमी आ जाती है।

3. घर के या खेत के कचरे का उपयोग, खाद बनाने में करने से बीमारियों में कमी आती है।

4. फसल उत्पादन की लागत में कमी एवं आय में वृद्धि ।

5. अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्पर्धा में जैविक उत्पाद की गुणवत्ता का खरा उतरना।

Agriculture Magazines

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline