सब्जियों के दाम अगर आपको ज्यादा देने पड़ रहे है, और उस कीमत में भी आपको रासायनिक दवाओं से उगाई गई और बेस्वाद सब्जी खानी पड़ रही है। तो हम आपको आज बताएंगे की सब्जी की खेती करके आप घर के किचन जितनी सब्जी कैसे ऊगा सकते है।
रासायनिक उर्वरक का उपयोग कर उगाई गई सब्जी जितनी बेस्वाद और हानिकारक होती है, उसके ही विपरीत जैविक तरीके से उगाई गई सब्जी स्वाद में बेहतर तो होती ही है। इसके साथ ही उसके अंदर विटामिन और मिनरल्स भी आपको मिलते है। तो आइये आपको बताते है किस तरह आप पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियों की खेती अपने घर के बगीचे में कैसे ऊगा सकते है।
1. सबसे पहले आप घर के बगीचे में वो हिस्सा चुने जंहा पर बेहतर जल निकासी हो सके।
2. इसके बाद आपकी जरुरत के हिसाब से उस जगह के चारो तरफ मिट्टी या सीमेंट की ईंटो से उसकी बॉउंड्री बना ले, ताकि पानी देने पर पानी बाहर न निकले।
3. किसी उपजाऊ खेत की काली मिटटी लेकर उसके अंदर अच्छे से डाल दे।
4. जल्दी उपज और अच्छी फसल के लिए अच्छी तरह से सड़ी हुई देसी गाय या भैस की गोबर की खाद उसमे मिला दे।
5. इसके बाद अच्छी किस्म का उपजाऊ बीज अपने क्षेत्र की जलवायु के आधार पर चुन ले।
6. बीज को अच्छे से पानी में साफ करके उसे मिट्टी में थोड़ी गहराई तक डाल दे।
7. नियमित रूप से मिटटी को गिला रखे अगर तापमान ज्यादा है तो उसे पानी देते रहे , कम पानी के कारण पौधे सुख सकते है।
8. पौधे उगने के बाद उन्हें थोड़े थोड़े दिनों के अंतराल में खाद और पानी देते रहे।
9. अगर कीटों की समस्या आती है तो नीम खली का उपयोग करे, ताकि कीट पूरी तरह से नष्ट हो जाये।
10. याद रहे किसी भी तरह की रासायनिक दवाई का इस्तेमाल न करे, सब्जी की खेती पूरी जैविक तरीके से ही करे।
11. सब्जी पकने के बाद आप इसे रसोई घर में इस्तेमाल कर सकते है।
12. अच्छे स्वास्थ्य के लिए मौसमी सब्जी भी ऊगा सकते है।
इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर करे और बने रहे किसान हेल्पलाइन पर !