दिल्ली में शुरू होने जा रहा है पूसा कृषि विज्ञान मेला, जानिए इस बार क्या रहेगा खास

दिल्ली में शुरू होने जा रहा है पूसा कृषि विज्ञान मेला, जानिए इस बार क्या रहेगा खास
News Banner Image

Kisaan Helpline

Agriculture Feb 13, 2023

Pusa Krishi Vigyan Mela 2023 : अगले माह 2 से 4 मार्च तक पूसा में देश का सबसे बड़ा किसान मेला (Kisan Mela) लगेगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूसा कृषि विज्ञान मेलें को बहुत ही धूमधाम से मनाया जायेगा है। इस वर्ष पूसा कृषि विज्ञान मेले की थीम "मोटे अनाजों द्वारा पोषण, खाद्यान एवं पर्यावरण सुरक्षा" है। इस थीम के तहत किसानों को उन आधुनिक तरीकों की जानकारी दी जाएगी जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे। इनमें स्मार्ट फार्मिंग से लेकर कृषि स्टार्टअप, मोटे अनाजों, संरक्षित खेती, प्राकृतिक और जैविक खेती से लेकर कृषि निर्यात तक कई बातें शामिल हैं। तो "पूसा कृषि विज्ञान मेला - 2023" में भाग लें जो 2 से 4 मार्च 2023 तक मेला मैदान पूसा, दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। इस मेले का उद्घाटन 2 मार्च को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे।

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के मैदान में लगने वाला तीन दिवसीय कृषि मेला दो से चार मार्च तक चलेगा। इस बार अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 के तहत कृषि मेले में मोटे अनाज आधारित मूल्य श्रृंखला विकास, स्मार्ट खेती/संरक्षित खेती मॉडल, जलवायु तन्यक एवं संपोषक, कृषि विपणन और निर्यात, किसानों के नवाचार-संभावनाएं और समस्याएं, किसान उत्पादक संगठन-स्टार्टअप लिंकेज जैसी जानकारी दी जाएगी।


साल 1972 में हुई थी मेले की शुरुआत 
कृषि विज्ञान मेले की शुरुआत साल 1972 में हुई थी। इसका मकसद किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से अवगत कराना है। मेले की सबसे बड़ी विशेषता किसान और वैज्ञानिक के बीच सीधा संवाद है। तीन दिवसीय मेले के दौरान कई ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें किसान सीधे वैज्ञानिकों से अपने सवाल पूछते हैं और उनके जवाब पाते हैं।

मेलें में 300 से अधिक स्टॉल लगाए जायेंगे
किसानों के लिए पूसा कृषि विज्ञान मेले में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के साथ-साथ राज्य कृषि विश्वविद्यालयों, आईसीएआर संस्थानों सहित 300 से अधिक स्टॉल लगाए जायेंगे। मेले का मुख्य आकर्षण किसानों को पूसा बासमती की तीन किस्मों के बीज उपलब्ध कराना होगा। साथ ही कई तरह के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

प्रगतिशील किसानों का होगा सम्मान
हर साल की तरह इस बार भी भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा संस्थान) देश के चुनिंदा प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करेगा। IARI किसानों के नवाचारों को पहचानता है और जमीनी स्तर की प्रौद्योगिकियों के पीछे की प्रतिभा को बढ़ावा देने और उनका पोषण करने के लिए, हर साल पूसा कृषि विज्ञान मेले के दौरान 25-30 किसानों को आईएआरआई नवोन्मेषी किसान (IARI Innovative Farmer) और आईएआरआई-अध्येता किसान (IARI Fellow Farmer) अवार्ड दिया जाता है। इस बार तीन दिन किसान मेला में कृषि में नवाचारों के निर्माण और प्रसार में उनके उत्कृष्ट योगदान के आधार पर कुछ उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित किया गया।

Agriculture Magazines

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline