मुंबई. गुरुवार-शुक्रवार को मुंबई में हुई बारिश ने शहर के लोगों को मुसीबत में डाल दिया है। मुंबई में 24 घंटे में रिकॉर्ड 283 एमएम बारिश हो चुकी है। शहर में बहने वाली मीठी नदी में पानी का लेवल खतरे के निशान के करीब पहुंच रहा है। पिछले 24 घंटे में मुंबई में इस कदर बारिश हो रही है कि रेलवे ट्रैक पर नाव चलाई जा रही है। 10 साल पहले 26 जुलाई 2005 को 994 मिमी बारिश हुई थी। 5 हजार लोग मारे गए थे। शनिवार और रविवार को भारी बारिश की संभावना। लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत।
रेल, बस से लेकर हवाई सेवा सब ठप्प
रेलवे ट्रैक डूबे, लोकल ठप्प। बसों के रूट बदले। एक घंटे तक फ्लाइट्स लेट। तीन फ्लाइट अहमदाबाद और बड़ौदा डायवर्ट।
प्रशासन ने सभी स्कूल बंद किए। कॉलेज और यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं रद्द। कर्मचारी नहीं आए तो बॉम्बे हाईकोर्ट में छुट्टी।
समुद्र में हाई टाइड, तटीय इलाके खाली कराए गए। अनहोनी के मद्देनजर नेवी गोताखोर और हेलिकॉप्टर अलर्ट पर।।
10 साल पहले हुई थी इससे भी ज्यादा बारिश
10 साल पहले 26 जुलाई 2005 को 994 मिमी बारिश हुई थी। 5 हजार लोग मारे गए थे। फिर भी वही मुंबई बीएमसी में 19 साल से शिवसेना-भाजपा सत्ता में है। 34 हजार करोड़ का बजट। यानी 9 राज्यों के बराबर। 3 हजार करोड़ रु. नालों के लिए। भोपाल, इंदौर, जयपुर के निकाय बजट से ज्यादा।