Kisaan Helpline
राजधानी दिल्ली में दिल्ली पर्यटन द्वारा 29 वें आम महोत्सव का आयोजन दिल्ली हाट जनकपुरी किया जा रहा है। आम महोत्सव में फलों के राजा आम की विभिन्न किस्मों को खरीदा जा सकता है, जिसका हर साल दिल्ली वासियों बडी बेसब्री से इंतजार रहता है।
आज भी फलों में आम ने अपना सर्वोत्तम स्थान बना रखा है। 30 जून से शुरू होने वाले इस तीन दिवसीय आम महोत्सव में लीची के आकार से लेकर कटहल के आकार तक का आमों का प्रदर्शित किया जाएगा।
इस आम महोत्सव में लगभग 400 से अधिक दुर्लभ किस्म वाले आमों में सीकरी, स्वर्ण, जहांगीर, नीलेश्वरी, रायल एस.पी., रेडी पसंद, हिमसागर, केनसिंगटन, आग्रपाली, मल्लिका, नीलम, फजली, बैगनपल्ली आदि के अलावा लोकप्रिय आम की किस्में दशहरी, लंगड़ा, अल्फांजो, केसर, तोतापरी, वनराज इत्यादि भी प्रदर्शित किए जाएंगे।
इस वर्ष 29 वें आम महोत्सव में बड़े पैमाने पर भाग लेने वालो में पारम्परिक आम के बागानों के किसान जिन्होंने वर्षों से अपने इस कौशल में दक्षता हासिल की है। इसके अलावा सरकारी संस्थाएं भी भाग ले रही है।
इस आम महोत्सव में मुख्य आकर्षण आम खाओं प्रतियोगिता महिला व पुरूष वर्ग के मध्य आयोजित की जाएगी। इस उत्सव में ताजे आम व आमों से बने उत्पादों की खरीदारी भी की जा सकेगी। प्रतिदिन सायं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.
© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline