देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह मौसम गर्म रहा और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक अनुमानित दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने दिन में आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना भी जताई है, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली शहर के दूर दराज के कुछ इलाकों में लू चल सकती है, मौसम विभाग ने ऐसी संभावना जताई है। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान करीब 43 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना भी है। अधिकारी ने बताया कि सापेक्ष आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 44 प्रतिशत दर्ज की गई। शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यूपी में गर्मी से राहत
देश के बाकि राज्यों की बात करे तो वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा इसके आस-पास के क्षेत्रों में गुरुवार को बादलों की आवाजाही से उमस भरी गर्मी कम है, और इस प्रकार के मौसम में बदलाव से मौसम में काफी राहत भी है। इसके कारण आगे भी गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। लखनऊ का गुरुवार का न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है। जानकारी की अनुसार अगर हम मौसम विभाग की मानें तो बादल और ठंडी हवाओ के कारण तपन से कुछ राहत मिली है। इसी के चलते मौसम के सामान्य रहने के आसार है।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 36 डिग्री, दूसरी और अलीगढ़ का 36 डिग्री, बांदा का 38 डिग्री और झांसी का 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है, बुधवार को मौसमी बदलाव का असर दिन के अधिकतम पारे पर दिखा। लखनऊ का अधिकतम तापमान 42.1 से 36.7 डिग्री पर जा पहुंचा।
मध्य प्रदेश के तापमान में कमी
अगर बात करे मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश शहरों में बीते 24 घंटों के दौरान हवाओं के चलने और बौछारें पड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, मध्य प्रदेश में गुरुवार की सुबह से ही मौसम साफ है और तेज धूप निकली है, वही इसके चलते उमस का असर है, मगर बीते गर्म दिनों के मुकाबले मौसम में आज कुछ राहत देखने को मिली है। देश के मौसम विभाग की माने तो समुद्री तूफान 'वायु' का प्रदेश पर असर है, अरब सागर की ओर से आ रही हवाओं के साथ नमी के आने से तापमान में गिरावट भी आई है। कई हिस्सों में धूल भरी आंधी चली, बौछारें पड़ी और कई हिस्सों में बारिश भी दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दमोह में दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव आ रहा है। आज के दिन गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री, इंदौर शहर का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री, ग्वालियर का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री, इंदौर का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री, ग्वालियर का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।