मौसम की जानकारी देने वाली स्काइमेट एजेंसी के अनुसार पिछले 24 घंटे और आने वाले 24 घंटे के मौसम की गतिविधियों की जानकारी।
पिछले 24 घंटों के दौरान हुई मौसमी गतिविधियाँ
बीते घंटों के दौरान, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिणी कोंकण-गोवा, उत्तरी तटीय कर्नाटक, उत्तरी केरल, लक्षद्वीप, और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के क्षेत्रो में हल्की से मध्यम तथा कुछ क्षेत्रो में भारी बारिश दर्ज की गई है।
वहीं पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के इलाकों के कुछ स्थानों में छिटपुट बारिश हुई है।
इसके अतिरिक्त, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तरी कोंकण-गोवा, गुजरात और तेलंगाना के कुछ क्षेत्रो में हल्की तथा एक-दो जगहों पर मध्यम बारिश दर्ज की गयी।
अगले 24 घंटों का मौसम पूर्वानुमान
स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, कोंकण और गोवा, केरल, रायलसीमा के कुछ हिस्सों, आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में मध्यम बारिश तथा एक-दो स्थानों में भारी बारिश होने के आसार हैं।
वहीं आंध्र प्रदेश, दक्षिणी ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।
इसके अतिरिक्त उप-हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
वहीं दिल्ली में भी हल्की बारिश होने की उम्मीद है, तथा उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी बिहार में एक-दो जगहों पर मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और आंतरिक कर्नाटक में भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
वहीं दस्खिनी गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा और पूर्वी मध्य प्रदेश के एक-दो स्थानों में भी बारिश की गतिविधियाँ दिख सकती हैं।
जबकि राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र का मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।