1. दूधारू पशुओं में अगर क्षमता के अनुसार दूध प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए लगभग 40-50 कि.ग्रा. हरे चारे और 2.5 कि. दाने की प्रति किलोग्राम दूध उत्पादन पर आवश्यकता होती है।
2. अगर हरा चारा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो पाता है तो दाने की मात्रा बढाई जा सकती है।
3. आप चाहे तो घर पर दाना मिश्रण बनाने के लिए निम्न चीजों का इस्तेमाल कर सकते है:- (क) खली = 25-35 किलो (ख) दाना(मक्का, जौई , गेहूं आदि) = 25-35 किलो (ग) चोकर = 10-25 किलो (घ) दालों के छिलके = 05-20 किलो (ङ) खाने के बाद प्रतिदिन ग्रोवेल का ग्रोविट पॉवर (Growvit Power) २० मिली . सुबह २० मिली शाम ,पशु के मुहँ में प्रति पशु देना चाहिये।
4. इन चीजों के माध्यम से दाना मिश्रण बनाने की घरेलू विधि कुछ इस प्रकार है:- 10 किलो दाना मिश्रण बनाने के लिये: आप अनाज, चोकर और खली की बराबर मात्रा (3. 3 किलो ग्राम प्रति) एक पत्र में या बड़े बर्तन में डाल दें। इस मिश्रण में 500 ग्राम चिलेटेड ग्रोमिन फोर्ट ( Chelated Growmin Forte) डालें। दाना बनाने के लिए पहले गेहूं, मक्का आदि को अच्छी दरड़ लें। और खली को कूट लें। यदि खली को कूट नहीं सकते तों एक दिन पहले खली को किसी बर्तन में डालकर पानी में भिगो लें। अगले दिन उसमें बाकि अव्यवों को (दाना,चोकर,नमक,खनिज मिश्रण) इसमें मिलाकर हाथ से मसल दें। इस दाने को कुतरे हुए चारे/घास में मिलाकर पशु को खिलाया जा सकता हैं।
5. आपके घर में जो दुधारू पशु है उन्हें आहार उनकी दूध आवश्यकता के अनुसार ही दिया जाना चाहिए। जब उसमें अमीनो पॉवर ( Amino Power ) मिला कर दें, तब पशुओं का आहार संतुलित होगा। अगर आपके घर में देसी गाय है तो प्रति 2.5 किलो दूध उत्पादन पर आमतौर से 1 किलो अतिरिक्त्त दाना-मिश्रण देना होता है। यह आहार निर्वाह ( शरीर को बनाए रखने के लिए) के अतिरिक्त होना चाहिए। अगर हम एक उदाहरण को लेकर बात करे तो मान लीजिये:- गाय का वज़न = 250 कि. ग्रा (लगभग) दूध उत्पादन = 4 किलो प्रति दिन दी जाने वाली खुराक = भूस/प्राल ४ कि. दाना मिश्रण = 2.85 कि.(1.25 कि. शरीर के निर्वाह के लिए और 1.6 किलो दूध लें।
6. गाभिन गाय के लिए: गाय का वज़न = 250 कि. ग्रा (लगभग) (क) भूसा = 4 किलो (ख) दाना मिश्रण= 2.5 किलो (1.25 कि.शरीर के निर्वाह के लिये और 1.5 किलो अन्दर बन रहे बच्चे के लिये)
7. पशुओं के आहार और पानी की दिनचर्या किस प्रकार की होनी चाहिए:- क) चारे को बांट कर दिन में 3-4 बार खिलाना चाहिए। (ख) दाना मिश्रण भी 2 बार बराबर- बराबर खिलाना चाहिए। (ग) हरा और सूखा चारा मिला कर खिलाना चाहिये। (घ) घास की कमी के दिनों साइलेज उपलब्ध कराना चाहिये। (ङ) दाना, चारे के उपरांत खिलाना चाहीये। (च) प्रतिदिन गाय को औसतन 35-40 लीटर पानी कि आवश्यकता होती है।
उपरोक्त जानकारी के लिए आप हमे संपर्क कर सकते है, या कृषि सम्बंधित जानकारी के लिए हमे whats app करे इस नंबर पर 8319706156