सितम्बर माह शुरू हो चुका है, मानसून का प्रभाव भी धीरे – धीरे कम होता जा रहा है. इस साल मानसून का प्रभाव कई राज्यों में देरी से देखने को मिला है। वहीं, कई राज्यों के किसानों को निराश होना पड़ा है। मानसून के कारण से हुई बारिश से जहां अभी भी कई राज्यों के कई इलाके जलमग्न है। इसके विपरीत देश के कई इलाके अभी भी सूखाग्रस्त हैं। अगर बिहार राज्य की बात करें तो बिहार में जहां पर भारी बारिश के वजह से नदिया उफान पर थी और कई इलाके बाढ़ग्रस्त हो गए थे वहीं, इसी राज्य के कुछ इलाके ऐसे भी है जहां पर लोग अभी भी पानी का इंतजार कर रहे है। अगर धान की खेती की बात करे तो ये हम जानते है की बाकि फसलों की अपेक्षा खरीफ की इस मुख्य में पानी की मात्रा ज्यादा लगती है, कई जगह अभी भी किसानो को पूरी तरह से पानी नहीं मिल पा रहा है।
देश के अलग-अलग हिस्सों में बने मानसून सिस्टम
ओडिशा के आतंरिक हिस्सों और उससे लगे हुए छत्तीसगढ़ राज्य के कई हिस्सों में एक निम्न-दवाब क्षेत्र बना हुआ है।
मानसून की अक्षीय रेखा उत्तर-पश्चिमी राजस्थान से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और निम्न दवाब क्षेत्र होते हुए उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।
निचले स्तर पर एक अप-तटीय ट्रफ रेखा दक्षिणी गुजरात से दक्षिणी कोंकण व गोवा तक बनी हुई है।
पिछले 24 घंटों में मानसून
पिछले 24 घंटों के दौरान, असम के पूर्वी भागों सहित अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, केरल, तटीय कर्नाटक और दक्षिणी कोंकण व गोवा के हिस्सों में मानसून सक्रिय बना रहा। इस दौरान, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान और उत्तरी पंजाब तथा तमिलनाडु के हिस्सों में सामान्य मानसून की स्थिति देखने को मिली। लेकिन देश के बाकी हिस्सों में मानसून कमजोर रहा।
अगले 24 घंटों के दौरान मानसून
आने वाले 24 घंटों के दौरान, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के हिस्सों में मानसून के जोरदार बने रहने की संभावना है।
दक्षिणी ओडिशा, विदर्भ के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, गुजरात, तटीय कर्नाटक और कोंकण व गोवा के हिस्से में मानसून के सक्रिय रहने का अनुमान है. उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम, असम, झारखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में मानसून सामान्य देखी जा सकती है।