भीषण चक्रवाती तूफ़ान फानी ओडिशा के भागों पर बना हुआ है।
एक ट्रफ रेखा पूर्वी झारखण्ड और पश्चिमी मध्य बंगाल की खाड़ी होते हुए चक्रवात क्षेत्र के आसपास फैली है।
एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य प्रदेश के उत्तरी भागों पर बना हुआ है।
इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा उत्तरी अरब सागर से लेकर गुजरात तक फैला हुआ है।
जबकि एक अन्य ट्रफ रेखा आंध्र प्रदेश के तटीय भागों से लेकर छत्तीसगढ़ तक बना हुआ है।
पिछले 24 घंटों में मौसम की गतिविधि:
उत्तर आंध्र प्रदेश, ओडिशा के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई, जबकि असम, मेघालय, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम पर कुछ बारिश हुई।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी हरियाणा, उत्तरी पंजाब, गंगीय पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।
दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग हल्की बारिश हुई।
ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के तापमान में 6 ℃ से 7 ℃ की गिरावट दर्ज की गई
उत्तरपश्चिम भारत में 2 ℃ से 3 ℃।
अगले 24 घंटों में मौसम की गतिविधि:
उत्तर ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार के पूर्वी भागों, झारखंड, मेघालय और असम में कुछ भारी से बहुत भारी बारिश के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
शेष पूर्वोत्तर राज्यों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
उत्तर प्रदेश, कोकर, गोवा सहित केरल में भी कुछ जगहों पर बारिश की गतिविधियां दिखने की संभावना है।