PM Kisan Yojana की 20वीं किस्त जून में आएगी, समय पर करें ये जरूरी काम, वरना अटक सकती है राशि

PM Kisan Yojana की 20वीं किस्त जून में आएगी, समय पर करें ये जरूरी काम, वरना अटक सकती है राशि
News Banner Image

Kisaan Helpline

Agriculture May 06, 2025

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के अंतर्गत देशभर के करोड़ों किसानों को राहत देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार जून के पहले सप्ताह में योजना की 20वीं किस्त जारी करने जा रही है। अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है।

सरकार ने अब तक इस योजना के तहत 19 किस्तें सफलतापूर्वक किसानों के खातों में ट्रांसफर कर चुकी है। इस बार की किस्त केवल उन्हीं किसानों को मिलेगी जिन्होंने सभी अनिवार्य प्रक्रियाएं समय पर पूरी कर ली हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके खाते में समय पर 2000 रुपये आएं, तो नीचे दिए गए जरूरी कार्य जल्द से जल्द निपटा लें।

PM किसान योजना की शुरुआत साल 2019 में की गई थी, और तब से अब तक 19 किस्तों के जरिए करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। योजना के अंतर्गत योग्य किसानों को हर साल ₹6,000 तीन बराबर किश्तों (₹2,000 हर 4 माह) में मिलते हैं। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खाते में जाती है।

 

किन्हें मिलेगी 20वीं किस्त?

20वीं किस्त उन्हीं किसानों को दी जाएगी जो योजना के पात्र हैं और जिनकी फार्मर रजिस्ट्री, e-KYC, भू-सत्यापन और बैंक खाते में NPCI लिंकिंग पूरी हो चुकी है। सरकार 31 मई 2025 तक एक विशेष अभियान चला रही है ताकि अधिक से अधिक पात्र किसानों को योजना से जोड़ा जा सके।

जरूरी कार्य जो हर किसान को करने होंगे:

1. ई-केवाईसी (e-KYC):

·         e-KYC अब अनिवार्य कर दी गई है। इसे पूरा करने के लिए किसान को पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाना होगा।

·         वेबसाइट के "Farmer Corner" सेक्शन में जाएं।

·         "e-KYC" ऑप्शन पर क्लिक करें।

·         अपना आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।

·         OTP वेरिफिकेशन के बाद ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

2. बैंक खाते में NPCI लिंकिंग:

अगर आपका बैंक खाता NPCI से लिंक नहीं है, तो पीएम किसान की राशि ट्रांसफर नहीं होगी। इसके लिए:

·         पासबुक और आधार कार्ड लेकर अपने बैंक शाखा में जाएं।

·         NPCI सीडिंग फॉर्म भरें और बैंक में जमा करें।

·         प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपके खाते में DBT के माध्यम से राशि आएगी।

3. भू-सत्यापन (Land Verification):

·         भू-सत्यापन के लिए आपको अपने नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय जाना होगा।

·         वहां आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज़ जमा करें, जैसे:

·         पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर

·         खेत का दस्तावेज (खसरा/खतौनी)

·         संबंधित अधिकारी दस्तावेजों की जांच के बाद आपकी पात्रता तय करेंगे।

क्या होगा अगर समय पर काम नहीं किया गया?

अगर किसान निर्धारित समयसीमा (31 मई 2025) तक उपरोक्त प्रक्रियाएं पूरी नहीं करते हैं, तो उनकी 20वीं किस्त अटक सकती है। ऐसे में न केवल इस बार की किस्त रुकेगी, बल्कि आगे की किस्तों पर भी असर पड़ सकता है।

प्रधानमंत्री किसान योजना देश के किसानों के लिए एक बहुत बड़ी आर्थिक सहायता है। यदि आप इस योजना के लाभार्थी हैं, तो 20वीं किस्त का लाभ उठाने के लिए जल्द से जल्द अपने दस्तावेज अपडेट करवाएं और प्रक्रिया को पूरा करें। याद रखें – यह किस्त आपके खाते में तभी आएगी जब आपकी सारी जानकारी और दस्तावेज सही और अपडेटेड होंगे।

Agriculture Magazines