Kisaan Helpline
मुख्यमंत्री किसान विदेश अध्ययन यात्रा योजना में खेती की उन्नत तकनीकी जानने जिले के 5 प्रगतिशील किसानों को विदेश यात्रा का मौका मिलेगा। राज्यस्तरीय समिति को वरीयता के आधार पर नामों का चयन कर भेजा जाएगा।
उपसंचालक कृषि राजीव जोशी ने बताया राज्य के किसानों को खेती की नई और उन्नत तकनीकी की जानकारी देने यह याेजना लागू की है। कृषि, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, पशुपालन एवं डेयरी विकास, मछुआकल्याण एवं मत्स्य विकास से जुड़े प्रगतिशील किसानों को चयन होगा। जिलास्तरीय समिति द्वारा जिले के 5 किसानों का वरीयता के आधार पर चयन कर 10 मई तक सूची को राज्यस्तरीय समिति को भेजा जाएगा। किसानों में होने वाले यात्रा व्यय पर लघु एवं सीमांत किसानों को 90 प्रतिशत, सामान्य वर्ग के अन्य किसानों को 50 प्रतिशत, अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के किसानों को 75 प्रतिशत अनुदान की पात्रता होगी।
योजना पर एक नजर
यहां होगी यात्रा यह होगा अध्ययन
इजराइल, हॉलैंड उद्यानिकी, कृषि, मछलीपालन, डेयरी
स्पेन, फ्रांस कृषि और उद्यानिकी
चीन कृषि, मत्स्यपालन, मुर्गीपालन, रेशमपालन
पेरू, चिली कृषि और उद्यानिकी
अास्ट्रेलिया, न्यूजीलेंड कृषि में गेंहू और गन्ना उत्पादन, उद्यानिकी, डेयरी
ब्राजील, अर्जेंटीना डेयरी, कृषि, उद्यानिकी
Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.
© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline