कृषि क्रांति रथ से बताएंगे उन्नत खेती के तरीके

कृषि क्रांति रथ से बताएंगे उन्नत खेती के तरीके
News Banner Image

Kisaan Helpline

Soil May 19, 2015

किसानों को उन्नत कृषि की जानकारी देने कृषि विभाग 25 मई से 15 जून तक कृषि महोत्सव मनाएगा। कृषि क्रांति रथ के माध्यम से किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देंगे। विकासखंडस्तर पर कृषि विशेषज्ञ संगोष्ठी के माध्यम से किसानों को नई तकनीक बताएंगे।

कृषि महोत्सव में किसानों को खेती किसानी की नई तकनीक, नवाचार, आधुनिक तरीके से खेती की जानकारी देंगे। कृषि क्रांति रथ रोज तीन पंचायतों का भ्रमण करेगा। भ्रमण 22 दिन का रहेगा। महोत्सव के संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए जिलास्तर पर सलाहकारी समिति एवं क्रियान्वयन समिति बनी है। विकासखंड स्तर पर क्रियान्वयन एवं ग्रामस्तरीय समिति का गठन हुआ है। कृषि क्रांति रथ के रूट चार्ट तय कर लिया है। रथ के साथ कृषि वैज्ञानिक, एवं प्रगतिशील किसान की नियुक्ति तकनकी मार्गदर्शक के रूप में की जाएगी। जिलास्तर पर कृषि विज्ञान मेला, प्रदर्शनी होगी। विकासखंडस्तर पर संगोष्ठी होगी। महोत्सव के प्रचार प्रसार के लिए एसएमएस, कृषि, उद्यानिकी, पाशुपालन, मछलीपालन, ग्रामीण विकास, राजस्व विभाग के मैदानी अमले द्वारा सूचना दी जाएगी। मैदानी अमला किसानों के संपर्क में रहेगा। महोत्सव से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा।

Agriculture Magazines

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline