पीली मक्का में 600 रुपए का उछाल

पीली मक्का में 600 रुपए का उछाल
News Banner Image

Kisaan Helpline

Crops Sep 04, 2015

उज्जैन. कभी 1100 रुपए में खरीदार तैयार नहीं थे वे अब 1800 रुपए िक्वंटल के भाव पर खरीदने को तैयार हो गए। एक माह में पीली मक्का में 600 रुपए िक्वंटल का उछाल आ गया। इतने अिधक भाव पर भी मक्का आसानी से मिल नहीं रही। उत्पादक क्षेत्र झाबुआ, राजोद तरफ बोई मक्का भारी पानी में धुल गई। वैसे भी मक्का जैसी उपज किसान बोना पसंद नहीं करते। राशन की दुकानों पर 2 माह से मक्का नहीं आई ऐसे में स्टॉक की मक्का पहले ही सस्ते भाव 1100 रुपए तक बिक गई। मंडी नीलाम में मक्का 1726 रुपए िक्वंटल पर बिकी। मक्का के प्रमुख व्यापारी नवीन बाहेती ने बताया मक्का की कमी आने से भाव महंगे हो गए लेकिन इसका फायदा व्यापारी को नहीं मिल रहा। माल जीरो होने से तेजी किसी काम की नहीं है।

बच्छ बारस की मांग : बच्छ बारस का त्योहार नजदीक आने से आटा चक्की वालों की मांग अचानक बढ़ गई। बच्छ बारस पर मक्का का सेवन करने से खेरची में इसकी ग्राहकी भी खूब मिलती है। मुर्गी पालन वालों की मांग बढ़ गई ऐसे में मक्का का शार्टेज बढ़ गया।

गेहूं का व्यापार बढ़ने लगा : कृिष उपज मंडी में गेहूं का व्यापार बढ़ता हुआ दिख रहा है। मिल क्वािलटी गेहूं में खरीदी जोरदार बनी हुई है। लोकवन गेहूं ऊंचे में 2073 रुपए बिका। पोषक चमक वाला गेहूं 1586 रुपए बिक गया। बीज में जल्दी ही खरीदारी शुरू होने की खबर है। इस बार मालवा क्षेत्र में गेहूं की बिजाई रिकार्ड होने की संभावना में किसान अभी से खाद बीज की व्यवस्था में जुट गए।

उज्जैन| गेहूं लोकवन 1400 से 2073, मिल 1440 से 1460, मालवराज 1425 से 1586, सोयाबीन 3250 से 3355, चना देशी 4650, चना डालर 5200 से 5700, चना विशाल 4700 रुपए। आलू 200 से 260 रुपए। प्याज 1000 से 1750 रुपए। लहसुन 1000 से 7500 रुपए। लोहा बाजार : टेस्टेड सरिया 3780 रुपए क्विंटल। खली के भाव : उज्जैन खली 1250 से 1300, कपास्या 2150 से 2200, खली खामगांव 2100 से 2200 रुपए। उज्जैन मावा : 160 रुपए किलो। शाजापुर| सोयाबीन 2951 से 3191, गेहूं 1336 से 1433, चना कांटा 3880 से 4410, चना डालर 4200, मसूर 6010 रुपए। तराना| सोयाबीन 3210 से 3292, चना डालर 5276 से 5552। महिदपुर| गेहूं 1401 से 1473, सोयाबीन 3200 से 3301। खाचरौद| सोयाबीन 3238 से 3282, गेहूं 1385 से 1425 रुपए। बड़नगर| गेहूं 1435 से 1941, चना 4391, चना डालर 4300 से 5814, सोयाबीन 3181 से 3355, लहसुन 2000 से 7100, बटला 2593 से 13640 रुपए। आगर| गेहूं 1346 से 1500,मक्का 1426, सोयाबीन 2900 से 3348, चना कांटा 4100 से 4300,चना विशाल 4301, चना डालर 3000 से 5300, धनिया 7900 से 9180, मसूर 6500, रायडा 3761 रुपए के भाव रहे।

Agriculture Magazines

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline