Kisaan Helpline
अब प्याज की खेती करने वाले किसानों को मंदसौर व नीमच नहीं जाना पड़ेगा। किसान मनासा की कृषि उपज मंडी में ही अपना प्याज बेच सकेंगे। दो दिन से मनासा मंडी में प्याज की आवक शुरू हो गई है।
शहर में 1955 में कृषि उपज मंडी की स्थापना हुई थी। मंडी में 100 से अधिक लाइसेंसी व्यापारी हैं लेकिन प्याज की खरीदी नहीं करते थे। प्याज बेचने किसानों को नीमच व मंदसौर मंडी में जाना पड़ता था। 60 साल बाद 28 अक्टूबर को तीन किसान मंडी प्याज लेकर पहुंचे और परिसर में प्याज ढेर लगा दिए। पहले दिन करीब 60 बोरी प्याज की आवक हुई। दोपहर तक ढेर परिसर में लगे रहे लेकिन कोई भी व्यापारी प्याज नहीं खरीदने नहीं पहुंचा। सूचना मिलने पर सब्जी विक्रेता मंडी पहुंचे लहसुन व्यापारियों के लाइसेंस पर किसानों का प्याज खरीदा। क्षेत्र के अन्य किसानों का प्याज मंडी में खरीदी की सूचना मिली तो 29 अक्टूबर को 900 बोरी प्याज की आवक हुई। किसानों ने परिसर में प्याज के ढेर लगा दिए। ज्यादा आवक हुई तो लहसुन की खरीदी करने वाले व्यापारियों ने लहसुन के साथ ही प्याज भी खरीदना शुरू कर दिया। इससे दो दिन से लगातार प्याज की खरीदी हो रही है। शुक्रवार को मंडी परिसर में चारों तरफ प्याज की प्याज दिखे। जहां-जहां जगह मिली किसानों ने प्याज के ढेर लगा दिए। दोपहर 12 बजे तक व्यापारियों ने लहसुन खरीदी और उसके बाद प्याज। शाम तक 3 हजार बोरी प्याज की खरीदी की हो चुकी थी।
प्याज की खरीदी शुरू
सचिव सुनील गौर ने बताया तीन दिन से मनासा में प्याज की आवक हो रही है। अभी सात-आठ लहसुन व्यापारी प्याज खरीद रहे हैं। यह आगे भी जारी रहेगी। प्याज बेचने के लिए किसानों को नीमच-मंदसौर नहीं जाना पड़ेगा।
खर्च बचेंगे
कुकड़ेश्वर के किसान बालमुकंद मालवीय व बनी के राजाराम पाटीदार ने बताया मनासा कृषि उपज मंडी में प्याज की प्याज की खरीदी शुरू होने से राहत मिली है। अब हमें अन्य मंडी नहीं जाना पड़ेगा। इससे परिवहन और दिनभर के अन्य खर्च बचेंगे। वर्तमान में 7-8 लहसुन व्यापारी ही प्याज खरीद रहे हैं। अभी यहां प्याज 2000 रुपए प्रति क्विंटल तक बिक रहा है।
यहां का प्याज आ रहा
मनासा, प्रतापपुरा, आंतरीमाताजी, बनी, बरथुन, मालखेड़ा, पड़दा, भाटखेड़ी, चंद्रपुरा, रावतपुरा, सुंडी, पिपलोन, रतनगढ़, सिंगोली, रेवली-देवली, जावी, थड़ोली आदि गांव।
उदयपुर व जयपुर भेजते हैं
व्यापारी राजेंद्र पोरवाल व संजय जैन ने बताया अभी तक लहसुन ही खरीदते थे। अब प्याज भी खरीद रहे हैं। हम प्याज उदयपुर व जयपुर मंडी भेजते हैं। कुछ व्यापारी नीमच, मंदसौर व भीलवाड़ा में भी प्याज भेज रहे हैं
Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.
© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline