लहसुन के कम भाव मिलने पर किसानों ने की नारेबाजी।

लहसुन के कम भाव मिलने पर किसानों ने की नारेबाजी।
News Banner Image

Kisaan Helpline

Crops Feb 22, 2015

कृषिमंडी में शुक्रवार को लहसुन के 18 हजार कट्टों की बंपर आवक रही। जिले सहित दूर-दराज के किसान नीलामी को पहुंचे लेकिन अन्य दिनों की तुलना में कम भाव मिलने की बात कर नारेबाजी की। किसानों के मुताबिक अच्छी क्वालिटी के बाद 800 से 1000 रुपए कम मिल रहे हैं। आक्रोशित किसानों को मंडी के प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश देकर शांत किया। स्थिति सामान्य होते ही पुन: नीलामी शुरू कर दी। 

मंडी में शुक्रवार को लहसुन के ढेर से पटा रहा। दिनभर में मंडी में 18 हजार कट्टों की नीलामी हुई। लहसुन के प्रति क्विंटल न्यूनतम भाव 1000 से लेकर अधिकतम 6500 तक रहे। मॉडल मूल्य 3625 रुपए रहा। जबकि गुरुवार को मंडी में 17000 कट्टों की नीलामी हुई थी और किसानों को न्यूनतम भाव 700 से लेकर अधिकतम 6500 रुपए तक मिले थे। नीलामी के दौरान भाव कम तय होते ही किसान बिफरने लगे और अन्य किसानों ने समर्थन किया। रलायता के किसान बाबूलाल जाट ने बताया उपज बढ़ते ही रेट डाउन कर दिए। किसान मुनाफे की उम्मीद में आता है लेकिन मनमानी हो रही है। नांदवेल के प्रकाश कुमावत ने बताया दो दिन की तुलना में लहसुन के भाव 800 से लेकर 1 हजार रुपए कम हो गए पिपलौदा से आए किसान बजेराम ने बताया इतनी दूर से आने के बाद भाव से निराशा हाथ लगी। 

22प्रकार की जिंसों की 30 हजार 265 बोरी आवक -मंडी मेंकुल 22 तरह की जिंसों की 30 हजार 265 बोरी आवक हुई। लहसुन के बाद सर्वाधिक आवक सोयाबीन की 4 हजार बोरी रही। मसूर की 2500 बोरी, सरसों की 2100 बोरी गेहूं की 1300 बोरी आवक रही। अन्य उपजों में मैथी, प्याज, तिल्ली, चना डॉलर, असालिया, मटर, चना, उड़द, मक्का शामिल रही। 

समझाइशदी-कृषि उपजमंडी सचिव संजीवकुमार श्रीवास्तव ने बताया लहसुन नीलामी के दौरान कुछ किसानों ने नाराजगी जताई कि भाव कम हैं। जबकि ऐसा नहीं है और सामान्य दिनों के आसपास ही भाव हैं। क्वालिटी में अंतर होने पर कम-ज्यादा चलता है। समझाइश के बाद नीलामी में परेशानी नहीं हुई।

Agriculture Magazines

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline