Kisaan Helpline
सीतामऊ (मंदसौर)। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी केंद्रों पर सन्नााटा सा छाया हुआ है। अभी तक पंजीकृत 5877 किसानों में से मात्र 2327 किसानों ने ही अपनी उपज शासन को बेची है। मात्र 40 फीसदी किसानों ने ही 1.20 लाख क्विंटल गेहूं बेचे हैं। क्षेत्र के पांचों खरीदी केंद्रों में इन दिनों सन्नााटा छाया हुआ है इक्का-दुक्का किसानों की उपस्थिति भी नदारद होती जा रही है। शासन द्वारा बोनस से हाथ खींच लेने के दुष्परिणाम दिख रहे हैं। निर्धारित मापदंड के अनुसार 19 मई तक इन केंद्रों में यह प्रक्रिया जारी रहेगी। परंतु अब तक खरीदी प्रक्रिया लचीली रही है। कुल पंजीकृत किसानों में से 40 प्रश किसानों ने ही शासन को गेहूं बेचा है। बोनस राशि कम होने के साथ ही प्राकृतिक आपदाओं से उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव से भी खरीदी प्रक्रिया पर असर पड़ा है। दस हजार बारदान खाली पड़े शासन ने पंजीकृत किसानों की संख्या पर 72 हजार पांच सौ बारदान खरीदी केंद्रों पर उपलब्ध कराए थे। खरीदी केंद्रों में किसानों की उपस्थिति कम होने से गेहूं की आवक भी कम रही। फलस्वरूप 10 हजार बोरी के ढेर खरीदी केंद्रों पर पड़े हैं। खरीदी केंद्रों की स्थिति केंद्र पंजीकृत किसान अभी तक आए गेहूं खरीदी (क्विंटल में)
सहकारी विपणन संस्था 1040 371 20514
सेवा सहकारी संस्था 1457 551 31128
नाहरगढ़ 918 282 12980
खेजड़िया 578 295 15000
कयामपुर 1884 828 40729
कुल 5877 2327 1,20,351
Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.
© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline