Kisaan Helpline
लाल चना 5125, कांटा चना 4775, डालर चना 5900 रुपए के उछलते भाव पर बिका। चना और गेहूं बीज की प्रमुख मंडी आदर्श पट्टी की दुकान पर एक ट्राॅली विशाल चना बीज टच 5125 रुपए बिका। 500 से 1000 रुपए बोरी की कमाई वाला चना अच्छी मांग में चल रहा है। चने के एक बीज व्यापारी ने कांटा चना 4775 रुपए के भाव से खरीदा। डालर चना बीज वाला 5900 रुपए बिका। किसान इस साल चने की बोवनी करने के मुड में अिधक है। चना वायदा 100 रुपए से अिधक प्लस आया है। िफजीकल में माल की कमी से भाव में उछाल चल रहा है। चना यूआरडी बिल से महंगा होने से 200 से 300 रुपए बोरी का फायदा भी देता है। चने का बड़ा कारोबार उज्जैन मंडी में वर्षों से किया जा रहा है।
6 हजार के आसार : चना बीज जल्दी ही 6 हजार रुपए का स्तर पार कर सकता है। लाल चना स्टॉक में नहीं होने से महंगे भाव पर भी इसे खरीदा जा रहा है। 2015 का साल लाल चने का साल माना जा रहा है।
मंडी में नया प्याज, थोक में 32 रुपए किलो बिका : आलू-प्याज मंडी में बड़े दिनों बाद 5-7 कट्टे नए प्याज के बिकने पहुंचे। इसके अिधकतम भाव 1280 रुपए प्रति 40 किलो के रहे। थोक में 32 रुपए किलो बिका। पुराना प्याज भी खेरची में 50 रुपए किलो से कम नहीं मिल रहा। 8-10 दिन में प्याज की अच्छी आवक होने लगेगी। नई प्याज आते ही पुराने के रेट गिरने लगेंगे। सोयाबीन काटने के बाद अिधकांश किसानों ने प्याज की बोवनी कर दी है। प्याज के महंगे भाव देशव्यापी सुर्खी बने तो मालवा के किसान भी एक तरफा प्याज की बोवनी कर अच्छा लाभ कमाते हैं। मालवा का तीखा प्याज अिधक दिन तक खराब नहीं होता ऐसे में इसकी मांग ऊंचे भाव की बनी रहती है।
बंद से व्यापार प्रभािवत : 2 दिन का आलू, प्याज, लहसुन बंद से कारोबार गड़बड़ा गया। आए दिन इस मंडी में घटनाएं होने से सुर्खी में रहती आई है। अवांिछत तत्व किसी भी सूरत में मंडी फील्ड में नहीं रहेंगे। ऐसे में किसान और व्यापारी अपना काम आसानी से िनडर होकर कर सकेंगे।
गेहूं के अच्छे दिन आए : गेहूं व्यापार के अच्छे दिन आने लगे। लोकवन गेहूं 2276 रुपए बिका। गेहूं की अच्छी मांग बताए जाने से आगामी दिनों में 50 ट्रक लोड होने की जानकारी है। मिल क्वािलटी के भाव 50 रुपए बढ़ गए। उज्जैन स्पाट के भाव पद्मावती केन्वासर्स के अनुसार गेहूं मीिडयम 1825, गेहूं बेस्ट 1900 से 2000, सुपर 2100 से 2600 रुपए के भाव बताए हैं।
उज्जैन| गेहूं लोकवन 1450 से 2276, मिल 1450 से 1510, मालवराज 1425 से 1550, सोयाबीन 3250 से 3364, चना देशी 4775, चना डालर 5200 से 5900, चना विशाल 4700 से 5125 रुपए। आलू 180 से 250 रुपए। प्याज 1280 से 1600 रुपए। लहसुन 1000 से 7500 रुपए। लोहा बाजार : टेस्टेड सरिया 3780 रुपए क्विंटल। खली के भाव : उज्जैन खली 1300 से 1340, कपास्या 2250 से 2300, खली खामगांव 2350 से 2400 रुपए। उज्जैन मावा : 152 रुपए किलो। बड़नगर| सोयाबीन 3251 से 3351, गेहूं 1420 से 2000, चना डालर 4900 से 6065, बटला 5000 से 14440, उड़द 8151, लहसुन 1900 से 5900, लाल चना 4336 रुपए। तराना| सोयाबीन 2800 से 3360, गेहूं 1490 से 1551, चना डालर 5600 से 5860 रुपए। महिदपुर| सोयाबीन 2750 से 3305, गेहूं 1370 से 1560 रुपए। खाचरौद| सोयाबीन 3091 से 3266, गेहूं 1410 रुपए। अागर| सोयाबीन 2800 से 3275, गेहूं 1450 से 1501, चना विशाल 3850, चना डालर 5442, धनिया 7600, उड़द 8160, मक्का 1331 रुपए के भाव रहे।
Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.
© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline