बड़नगर में नया सोयाबीन 3171 रुपए बिका

बड़नगर में नया सोयाबीन 3171 रुपए बिका
News Banner Image

Kisaan Helpline

Crops Sep 09, 2015

उज्जैन, शाजापुर मंडी भाव तथा सोयाबीन के भाव कम डिब्बा मायनस

बड़नगर में नए सोयाबीन की बिक्री का श्रीगणेश हो गया। गांव झलारिया  के कृषक हनीफ भाई ने व्यापारी फर्म राठौर ब्रदर्स को 20  किवंटल   सोयाबीन 3171 रुपए के भाव से बेचा। नए माल में नमी बताई गई है। इसी प्रकार उज्जैन मंडी में पहली बार बटला 9250 रुपए किवंटल के भाव से बिका। हालाकि इसकी मेन मंडी बड़नगर होने से वहां ऊंचे में 13500 रुपए बिका। मंडी में शीतल ट्रेडर्स के राजेश जैन ने 1 बोरी बटला 9250 रुपए प्रति किवंटल के भाव से खरीदा। मंडी में 6 कट्टे नई छोटी प्याज के बिकने आई। 8-10 दिन में नई गीली प्याज की भरमार होने लगेगी। पुराना अच्छी क्वालिटी  का प्याज 40 से 45 रुपए किलो बिक रहा है। प्याज में आया उछाल थम गया। इस बार किसानों ने प्याज की बोवनी अिधक हो गई। व्यापारियों  ने बताया कच्चा छोटा प्याज जल्दी भी भाव अच्छे मिलने के कारण आ रहा है।


सोयाबीन के भाव कम डिब्बा मायनस : मंडी में सोयाबीन के भाव कम रहे। वायदा डिब्बा 50 रुपए मायनस आने से स्टॉक वालों को फायदा नहीं हो रहा। नई आवक को देखते हुए भाव में तेजी नहीं बताई गई। मंडी में टॉप क्वालिटी सोयाबीन 3307 रुपए बिका। 8-10 दिन तक इस व्यापार में रिस्क बताई जा रही है।


उज्जैन|गेहूं लोकवन 1400 से 2186, मिल 1440 से 1480, मालवराज 1470 से 1512, सोयाबीन 3250 से 3307, चना देशी 4690, चना डालर 5500 से 5850, चना विशाल 4750 से 4925, बटला 5160 से 9250 रुपए। आलू 150 से 220 रुपए। प्याज 900 से 1750 रुपए। लहसुन 1000 से 6500 रुपए। लोहा बाजार : टेस्टेड सरिया 3780 रुपए क्विंटल। खली के भाव : उज्जैन खली 1250 से 1300, कपास्या 2150 से 2200, खली खामगांव 2100 से 2200 रुपए। उज्जैन मावा : 160 रुपए किलो।

डंक वाला 2186 रुपए बिका : क्वालिटी अच्छी लेकिन 4-5 फीसदी डंक बताए जाने से भाव गेहूं के 2186 रुपए रहे। 4 हजार बोरी आवक में 2 हजार बोरी गेहूं सरकारी छाप बताया गया है।

शाजापुर| सोयाबीन 3184 से 3211, गेहूं 1369 से 1445 तराना| सोयाबीन 3200 से 3281, चना कांटा 4091, गेहूं 1425 रुपए। महिदपुर| सोयाबीन 2955 से 3206, गेहूं 1385 से 1769, चना 3700 से 4078, चना डालर 4200 रुपए। खाचरौद| सोयाबीन 3156 से 3232, चना 3950 से 4277 रुपए। आगर| गेहूं 1400 से 1725, सोयाबीन 2850 से 3280, चना कांटा 4100, चना विशाल 4080 से 4307, चना डालर 3500 से 5501, धनिया 8500, मसूर 5890 रुपए। बड़नगर| सोयाबीन नया 3171 रुपए। सोयाबीन पुराना 2999 से 3290 रुपए। गेहूं 1420 से 1951, चना डालर 4600 से 5900, उड़द 7092, बटला 13500, लहसुन 3000 से 6500 रुपए के भाव रहे।

Agriculture Magazines

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline