Kisaan Helpline
उज्जैन
मप्र के गेहूं पर दिल्sली वालों का कब्जा है। एफसीआई के ई-टेंडर बिक्री में 131 सेंटर ओपन कर न्यूनतम भाव 1550 रुपए क्विंटल के ऑफर किए थे। इस बार एफसीआई में व्यापारी और रैक वालों ने ऑनलाइन खरीदी कर देशभर के गल्ला व्यापार को गरमा दिया है। खुले बाजार में अभी तक 150 रुपए भाव बढ़ गए थे। ई-टेंडर से खुली बाजार की तेजी रूक गई। वरिष्ठ व्यापारी गोिवंद खंडेलवाल ने वर्तमान भाव तेज बताए। 11 लाख क्विंटल गेहूं 1590 रुपए के भाव पर रैक में बिका। दिल्ली में अिधकतम मथुरा, उत्तरप्रदेश के अनेक क्षेत्र रैक गेहूं खरीदी के बताए गए हैं। व्यापारियों को साढ़े चार लाख क्विंटल गेहूं 1550 से 1560 रुपए के भाव पर मिल गया। कृषि उपज मंडी में टॉप लोकवन गेहूं 2285 रुपए बिका। शुक्रवार को नीलामी में गेहूं एवरेज आया।
बड़ी खरीदी होगी: ई-टेंडर का अगला हफ्ता बड़ी खरीदी वाला होगा। इस बार व्यापारी इसमें भाग लेने के लिए अपने डाक्युमेंट रिन्यू करवाने में लगे हैं। सरकार को अब फायदा मिलना शुरू हो गया। गेहूं की बड़ी मांग से बाजार में कमी आ गई। व्यापारी तो अब कहां मालवराज नहीं, वो ही सेंटर ढूंढ़ते फिर रहे हैं। अगर मालवराज आ गया तो नुकसान मिलेगा।
उज्जैन|गेहूं लोकवन 1500 से 2285, मिल क्वािलटी 1560 से 1610, मालवराज 1657, सोयाबीन 3800 से 4500, चना देशी 4811, चना डालर 6900, मसूर 6000।
आलू 200 से 300 रुपए, प्याज 1000 से 1450। लहसुन 1500 से 6900 रुपए। लोहा बाजार : टेस्टेड सरिया 3600 रुपए प्रति िक्वंटल। खली के भाव : उज्जैन खली 1300 से 1340, कपास्या 2250 से 2300, खली खामगांव 2350 से 2400 रुपए। शाजापुर|सोयाबीन 3400 से 3940, गेहूं 1497 से 1655, चना कांटा 4540, उड़द 8700 से 9350। तराना| सोयाबीन 3650 से 4050, चना डालर 6200 से 6494, गेहंू 1440 से 1560, चना विशाल 4739। महिदपुर|सोयाबीन 3165 से 4000, गेहूं 1500 से 1803। खाचरौद|सोयाबीन 3431 से 3870, गेहूं 1430 से 1576, चना 4851। आगर|सोयाबीन 3500 से 4240, गेहूं 1400 से 2000, मक्का 1300, रायड़ा 3750, चना विशाल 4000 से 4750, चना डालर 3800 से 6270, धनिया 10400, उड़द 9500। बड़नगर|सोयाबीन 3575 से 4412, लहसुन 2400 से 6791, गेहूं 1561 से 2400, चना 4100 से 5101, चना डालर 6581, मसूर 7410, बटला 10900 रुपए के भाव रहे।
Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.
© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline