Kisaan Helpline
फाॅरेन में उपज कम, आ सकती 2012 वाली तेजी। सोयाबीन के भाव के भाग्य जागे। मालवांचल में इस बार 60 फीसदी उपज का अनुमान लगाया गया है। फॉरेन में कटाई शुरू हो गई। शुरुआती उपज कम बताई जाने से देश का सोयाबीन भाव में खासा उछल सकता है। सोयाबीन की शार्टेज आई तो भाव 4600 रुपए का स्तर छू लेंगे। 3300 रुपए के भाव का स्टॉक व्यापािरयों के लिए फायदे का सौदा लग रहा है। मंिडयों में इस बार स्टॉक वालों की खरीदी ही चल रही है। अनुमान के आधार पर की जा रही खरीदी में बड़ी रिस्क भी बताई जा रही है। किसान और व्यापारी के लिए फायदे का सौदा तो सोयाबीन ही होता है। किसान को तो इस बार फसल में खासा नुकसान होेने से अगर भाव अिधक भी मिले तो नुकसान की भरपाई मुिश्कल है। वर्षों बाद स्टॉक वालों को इस साल सोयाबीन के डबल भाव जंचने लगे हैं। 2 हजार, 1 हजार और 5 हजार बोरी की खरीदी तो व्यापारी कमीशन पर कर स्टॉक में जमाने में लगे हैं। स्टॉक खरीदी एजेंट गोदाम तक सोयाबीन डंप करवाकर अच्छा खासा कमीशन वसूल रहे हैं। मंडी में सोयाबीन ऊंचे में 3342 रुपए बिका।
बड़ी खरीदी के आसार : 8 से 10 दिन बाद मंडी से सोयाबीन की बड़ी खरीदी के आसार बताए गए हैं। बाहरी पार्टी बीज विकास के लिए मालवा का सोयाबीन पसंद कर रही है। भाव ऊंचे और माल एवन क्वािलटी का खरीदने वाले लमसम धन लगाने वाले हैं। इससे किसान को भाव फायदा मिलेगा।
बीज टच गेहूं महंगा : नए गेहूं की बोवनी अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। मंडी में बीज वाला गेहूं महंगा बिक रहा है। टॉप लोकवन 3 बोरी गेहूं 2145 रुपए के भाव से नीलाम हो गया। मिल क्वािलटी गेहूं 20 रुपए ऊंचा बिका। गेहूं की घटती आवक में भाव तेजी की ओर जाने लगे हैं। िमलर्स को अपने भाव पर गेहूं मिलने से मंडी में हल्के गेहूं के भाव ऊंचे भी हो जाते हैं। खाने वालों की मांग भी बढ़ने के दिन आने से सभी प्रकार के गेहूं में बिक्री बढ़ने के आसार बताए जा रहे हैं। सारटेक्स क्लीन वालों को गेहूं बाहर से ही मंगवाना पड़ता है। मंडी आवक में कमी के साथ भाव ऊंचे जाने से आसपास की मंिडयों से उज्जैन मंडी के व्यापारी कारोबार करने लगे हैं। क्वािलटी सामान्य होने से आसपास की मंिडयों में कम भाव पर गेहूं मिल जाता है।
उज्जैन| गेहूं लोकवन 1400 से 2145, मिल 1480 से 1500, मालवराज 1425 से 1536, सोयाबीन 3250 से 3370, चना देशी 3850, चना डालर 5699 से 5850, चना विशाल 4700 रुपए। लोहा बाजार : टेस्टेड सरिया 3780 रुपए क्विंटल। खली के भाव : उज्जैन खली 1300 से 1340, कपास्या 2250 से 2300, खली खामगांव 2350 से 2400 रुपए। उज्जैन मावा : 152 रुपए किलो। आगर| सोयाबीन 2800 से 3250, गेहूं 1401 से 1489, चना कांटा 4221, चना विशाल 4200, उड़द 6665, मसूर 6000 रुपए। शाजापुर| सोयाबीन 2805 से 3233, गेहूं 1465 से 1475 रुपए। तराना| सोयाबीन 2700 से 3272 रुपए। महिदपुर| साेयाबीन 2701 से 3252, गेहूं 1350 रुपए। खाचरौद| सोयाबीन 3053 से 3200, गेहूं 1400 से 1404 रुपए के भाव रहे।
Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.
© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline