पेट्रोल 1.27 रुपए, डीजल 1.17 रुपए सस्ता हुआ

पेट्रोल 1.27 रुपए, डीजल 1.17 रुपए सस्ता हुआ
News Banner Image

Kisaan Helpline

Agriculture Aug 15, 2015

नई दिल्ली. स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले महंगाई से राहत देते हुए पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की है। जहां पेट्रोल 1.27 रुपए तो डीजल 1.17 रुपए प्रति लीटर सस्ता किया गया है। नई दरें गुरुवार रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। पिछले 15 दिनों में इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड की कीमतों में कमी को देखते हुए पेट्रोलियम कंपनियों ने दूसरी बार कीमतों में कम की हैं।
इससे पहले, 1 अगस्त को पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी की गई थी। पेट्रोल 2.43 रुपए तो डीजल 3.60 रुपए प्रति लीटर सस्ता किया गया था। वहीं 16 जुलाई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की कमी की गई थी।
इंडियन ऑयल की ओर से बताया गया कि इस कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 63.20 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं, जो पहले 64.47 रुपए थी, वहीं डीजल 46.12 रुपए प्रति लीटर के बजाय 44.95 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा।
पेट्रोल के नए रेट (रुपए प्रति लीटर)


मौजूदा कीमतें     नई कीमतें

दिल्‍ली     64.47     63.20
कोलकाता     69.15     67.88
मुंबई     69.51     68.24
चेन्‍नई     67.29     66.77


डीजल के नए रेट (रुपए प्रति लीटर)

महानगर     मौजूदा कीमतें     नई कीमतें
दिल्‍ली     46.12     44.95
कोलकाता     49.66     49.66
मुंबई     51.29     47.49
चेन्‍नई     47.30     46.13

Agriculture Magazines

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline