खेती को लाभ का धंधा बनाने के सिखाये कई तरीके - कृषि विज्ञान मेले के दूसरे दिन भी दी कृषकों को तकनीकी सलाह

खेती को लाभ का धंधा बनाने के सिखाये कई तरीके - कृषि विज्ञान मेले के दूसरे दिन भी दी कृषकों को तकनीकी सलाह
News Banner Image

Kisaan Helpline

Agriculture Mar 21, 2018

शहर में आयोजित कृषि विज्ञान मेले एवं प्रदर्शनी में दूसरे दिन रविवार को तकनीकी सत्र पर किसानों से चर्चा की। कृषि मेले में कृषकों को शासन द्वारा संचालित कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन आदि से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। एडीएम डीके नागेंद्र, कृषि वैज्ञानिक डॉ. जीएस गाठिया, उप संचालक पशु पालन बरेठिया मौजूद थे। कृषि मेले में कृषकों को शासन द्वारा संचालित कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन आदि से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई। कृषि उन्नत तकनीकों, यंत्रों, कृषि बीमा योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई। कार्यक्रम में वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को खेती को लाभ का धंधा बनाने और कृषि से हुई आय को दोगुना करने और खेती में लागत कम करने संबंधी विषयों पर व्याख्यान दिया। इसके अलावा जैविक खेती व मिश्रित खेती को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। मृदा स्वास्थ्य एवं मृदा जांच के महत्व व मृदा अनुरूप कृषि कर बेहतर उत्पादन की जानकारी कृषकों को दी गयी। साथ ही कृषकों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझकर आवश्यक समाधान पर जोर दिया गया।

Agriculture Magazines

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline