एक दिन में लहसुन के 20400 कट्‌टे नीलाम

एक दिन में लहसुन के 20400 कट्‌टे नीलाम
News Banner Image

Kisaan Helpline

Agriculture Feb 19, 2016


कृषि मंडी में गुरुवार को लहसुन की इस सीजन में सर्वाधिक आवक रही। दिनभर में 20 हजार 400 कट्‌टे नीलाम हुए। आवक का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मंडी में 15 प्रकार की कृषि जिंसों की कुल आवक 27 हजार 344 बोरी रही। इसमें से 20400 कट्‌टे केवल लहसुन के आए। कृषि मंडी अध्यक्ष के मुताबिक बेहतर भाव मिलने से दूरदराज के किसान उपज की बिक्री करने यहां आते हैं। आगे भी आवक का जोर रहेगा।

मंडी में रोज की तरह देररात से ही कृषि उपज से भरे वाहनों की कतार लग चुकी थी। सुबह नीलामी की शुरुआत हुई और शाम 4 बजे तक स्थिति साफ हुई। दिनभर में लहसुन की आवक का ही जोर दिखा। इसके भाग प्रति क्विंटल 1800 से 7900 रुपए तक रहे। इससे पहले लहसुन की सीजन की सर्वाधिक आवक बुधवार को 18 हजार 700 कट्टे थी। नयाखेड़ा के गोवर्धनलाल गुर्जर ने बताया गांव के 4 किसान 12 क्विंटल लहसुन लाए थे। अच्छे भाव मिल रहे हैं। सिंदपन के मदनलाल ने बताया 6 क्विंटल लहसुन बेची है, कुछ स्टॉक अगले दिनों में लाएंगे। भाव बढ़ने की उम्मीद है। मंडी अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर ने बताया 15-20 दिन से लहसुन की आवक बढ़ी है, हालांकि गुरुवार को सीजन में सर्वाधिक आवक 20400 कट्‌टे रही है। संभागभर व अन्य क्षेत्रों के किसान भी उपज लाते हैं।

कैसे बढ़ी लहसुन की आवक

वार आवक कट्‌टे में भाव प्रति क्विंटल

गुरुवार 20400 1800 से 7900

बुधवार 18700 2000 से 7800

मंगलवार 17600 1500 से 7450

सोमवार 17020 3100 से 9000

रविवार अवकाश

शनिवार बसंत पंचमी अवकाश

शुक्रवार 16200 2100 से 7850

(जानकारी मंडी कार्यालय मुताबिक)

Agriculture Magazines

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline