भांग की खेती वैध करने का होगा फैसला : जयराम

भांग की खेती वैध करने का होगा फैसला : जयराम
News Banner Image

Kisaan Helpline

Agriculture Nov 13, 2018

हिमाचलप्रदेश [शिमला]: भांग की खेती को वैध करने के लिए हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सकारात्मक रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से कहा कि भाग की खेती को वैध किए जाने की माग उठ रही है। सरकार अब कानूनी पक्ष देखकर इस खेती को वैध(Legal) करने को लेकर अध्ययन कर रही है।

 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह भी कहा कि हिमाचल में भांग की खेती को वैध किया जा सकता है या नहीं, इस पर सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही कोई फैसला लिया जा सकता है। हिमाचल प्रदेश में भांग की खेती को कानूनी मान्यता दिए जाने की माग काफी समय से हो रही है। काग्रेस के साथ माकपा भी इसे वैध करने की माग उठाती रही है। भाग की खेती को वैध करने के लिए तर्क दिया जा रहा है, कि इससे दवाई भी बनती है। इसलिए इसकी खेती को वैध करना चाहिए जिससे दवाई भी बने और किसानों की आय भी बढ़े।

Agriculture Magazines

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline