बद्रीनाथ में फंसे यात्रियों तक पहुंची मदद

बद्रीनाथ में फंसे यात्रियों तक पहुंची मदद
News Banner Image

Kisaan Helpline

Agriculture Jun 29, 2015

मंदसौर | मौसम की खराबी से बद्रीनाथ यात्रा के लिए गए जिले के यात्रियों तक रविवार सुबह मदद पहुंची। सभी वहां से निकल कर सुरक्षित स्थान पहुंच गए है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह जिले के 250 यात्रियों के बद्री विशाल में फंसे होने की सूचना विधायक यशपालसिंह सिसौदिया को मिली। उन्होंने कलेक्टर स्वतंत्रकुमार सिंह एवं सीएम के सचिव से चर्चा की। कलेक्टर सिंह ने चमोली जिलाधिकारी को स्थिति से अवगत कराया। रविवार सुबह स्थानीय प्रशासन यात्रियों के पास पहुंचा। सभी को आठ दिन तक रास्ता नहीं खुलने की सूचना दी। इसके बाद सभी पुलिस जवानों के साथ पैदल निकले। बस से गोचर तक सुरक्षित पहुंच गए। यात्री भालोट निवासी उदयलाल पडियार व बद्रीलाल लाका ने बताया 4 किमी पैदल चलने के बाद बस मिली इससे गोचर तक पहुंच गए है। 50- 50 यात्रियों का अलग-अलग जत्था चल रहा है। सभी सुरक्षित हैं।

Agriculture Magazines

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline