आयात शुल्क बढ़ने की बातचीत से सोया तेल एवं वायदों में तेजी

आयात शुल्क बढ़ने की बातचीत से सोया तेल एवं वायदों में तेजी
News Banner Image

Kisaan Helpline

Agriculture Mar 15, 2018

 

कनौला और सनफ्लावर पर आयात शुल्क कम होने से जोरदार मांग बनी हुई है। दोपहर बाद से कनौला सनफ्लावर एवं सोया तेल पर आयात

कनौला और सनफ्लावर पर आयात शुल्क कम होने से जोरदार मांग बनी हुई है। दोपहर बाद से कनौला सनफ्लावर एवं सोया तेल पर आयात शुल्क बढ़ाने की चर्चा फिर से चल पड़ी है, जिससे सोया तेल वायदों में तेजी आ गई। सरसों की आवक 6.25 लाख बोरी की रही। आवक का दबाव बढ़ता जाएगा। पाम तेल अंतत: टूट गया। 

सोया तेल पर आयात शुल्क

बाजार में एक चर्चा यह भी है कि सिर्फ सोया तेल पर शुल्क बढ़ा सकते हैं। यदि ऐसा निर्णय लिया गया तो सनफ्लावर-कनौला तेल का आयात और अधिक तेज गति से होने लगेगा। इसका लाभ कुछ कंपनियों को खुलकर मिल सकता है। सरकार को आलोचना का शिकार भी होना पड़ सकता है। सरसों की आवक शुरू होने से कनौला पर शुल्क में भारी भरकम वृद्धि की जाना चाहिए, जिससे सरसों उत्पादकों को लाभकारी मूल्य मिल सके। सरसों काफी नीचे भावों पर बिक रही है। कनौला पर आयात शुल्क बढ़ाने में इंतजार नहीं किया जाना चाहिए अन्यथा सरसों सस्ते भावों पर बिक जाएगी। सरकार का डेढ़ गुना मूल्य दिलाने का वायदा बेमानी हो जाएगी। केएलसीई 29 प्लस बंद। शिकागो में सोया तेल 19 प्लस चल रहा था। विप्पी ने प्रात: 767 के भाव खोलकर 765 रुपए में सौदे किए नीमच में 752 रुपए के भाव खोलकर 754 रुपए किए। नीमच का तेल बड़ी मात्रा में बिका। प्लांटों में सोया तेल केशव 767 अविएग्रो 768 महाकाली बजरंग 770 रुपए एमएस 754 मंदसौर 755 से 756 इंदौर पाम 762 रुपए। राजस्थान में सरसों तेल कच्चीघानी 800 रुपए। 

सरसों की आवक 6.25 लाख बोरी की रही। राजस्थान में 3.80 लाख बोरी मप्र 35 हजार उप्र 70 हजार गुजरात 40 हजार पंजाब-हरियाणा 30 हजार बोरी की आवक रही। 

प्लांटों की खरीदी में सोयाबीन सिवनी 3800 अविएग्रो 3725 दिव्यज्योति महाकाली प्रेस्टीज सावरिया एग्रो मंडीदीप 3700 कृति 3680 इटारसी ऑयल 3675 विप्पी रामा 3650 शांति ओवरसीज 3675 रुपए बंसल भोपाल 3700 ख्याति 3675 रुपए खंडवा 3700 धानुका 3790 रुपए। इंदौर सींगदाना तेल 950 से 970 सोया रिफाइन 765 से 770 साॅल्वेंट 732 से 735 रुपए। तिलहन बाजार|मंडी में सरसों हलकी 4000 से 4200 निमाड़ी नई 4000 से 4200 पुरानी 4300 से 4400 रायड़ा 3300 से 3500 सोयाबीन 3650 से 3675 करंज 2550 टोली 2500 रुपए। कपास्या खली| इंदौर, देवास, उज्जैन 1000 (60 किलो) 1166 (70 किलो) खंडवा, बुरहानपुर 990 (60 किलो) 1155 (70 किलो) अकोला 1475 रुपए। 

Agriculture Magazines

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline