One District One Product- Mainpuri

Mainpuri



उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कृषि का महत्वपूर्ण योगदान है । उत्तर प्रदेश अनुकूल भौगोलिक संरचनाओं के कारण कृषि की दृष्टि से एक संपन्न राज्य है।

आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण सूक्ष्म इकाइयों को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना का आरंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के इकाईयों को एकत्र कर उन्हें आर्थिक और विपणन की दृष्टि से मजबूत किया जाएगा। 

लहसुन को किया गया चयनित
एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत जिले को खाद्य सामग्री में लहसुन के लिए चयनित किया गया है। जिसकी यूनिट लगाने पर मार्केटिग, पैकेजिग, फाइनेंशियल मदद, ब्रांडिग की मदद इस योजना के अंतर्गत किसानों को मिलेगी।

लहसुन एक महत्त्वपूर्ण व पौष्टिक कंदीय सब्जी है। इस का प्रयोग आमतौर पर मसाले के रूप में कियाजाता है। लहसुन दूसरी कंदीय सब्जियों के मुकाबले अधिक पौष्टिक गुणों वाली सब्जी है। यह पेट के रोग, आँखों की जलन, कण के दर्द और गले की खराश वगैरह के इलाज में कारगर होता है। हरियाणा की जलवायु लहसुन की खेती हेतु अच्छी है।

वर्तमान मौसम में लहसुन की खेती आर्थिक उन्नति का रास्ता तय करती है। जरूरत है तो केवल इस बात की कि खेत की निगरानी की जाए और रोग की स्थिति में उसका उपचार किया जाए। पूर्व उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी लालबिहारी यादव के मुताबिक अपने देश में लहसुन की खेती का महत्वपूर्ण स्थान है। लहसुन मुख्यतया फलियों द्वारा उगाया जाता है। मैनपुरी जिले में इसकी खेती बड़े पैमाने पर की जाती है।

जिले में धान और लहुसन की खेती काफी होती है, लेकिन यह भी किसानों की उम्मीदों को पंख नहीं लगा सकीं। धान मिल वाले इस जिले में फसल की आवक के दौरान मंडी में किसान का माल समर्थन मूल्य तक ही नही बिकता है। ऐसा ही हाल लहसुन की फसल का होता है। भाव के इंतजार में किसान इस फसल को घर सहेजे बैठे रहते हैं।

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline