सरकार मध्य प्रदेश के किसानो की कर्ज माफ़ी को लेकर काफी गंभीर नजर आरही है। चुनाव के नतीजों के बाद राज्य और केंद्र सरकार किसानो की आमदनी और उनके भविष्य के विकास को लेकर काफी जागरूक दिखाई दे रही है। किसानो में सरकार के प्रति विश्वास और ख़ुशी है। सुनने में आया है की अब तक करीब 25 लाख किसानों के 15 हजार करोड़ रुपए के ऋण माफ़ किए जा चुके हैं।
किसानों की ऋण माफ़ी के साथ ही उनकी आमदनी भी बढ़े इसके लिए भी सरकार के प्रयास निरंतर जारी है। पक्की फसलों के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किए हैं, इतना ही नहीं जो कच्ची फसलें सब्जी आदि हैं उनकी कीमतों में प्राय: उतार-चढ़ाव आते हैं, इसके दीर्घकालिक लाभ के लिए सरकार योजनाए बनाने में लगी हुई है। इसके लिए ऐसी संस्थाओं को चिन्हित किया जा रहा है, जो कृषि उपज को उपभोक्ता तक पहुंचाने में मदद करे। इसके लिए अभी पूरी रणनीति तैयार की जा रही है ,और जल्द ही इसे लागु करने का पूरा प्रयास है।
सूत्रों के मुताबिक ये भी जानकारी मिली है की चुनाव से पहले 21 लाख किसानों के 10 हजार करोड़ के ऋण माफ़ किए थे। नई प्रक्रिया फिर शुरू हो गई है। अब तक लगभग 25 लाख किसानों के 15 हजार करोड़ रुपए के ऋण माफ़ किए जा चुके हैं। आगामी तीन माह में किसानों के दो लाख रुपए तक के ऋण माफ़ किए जाएंगे। प्रक्रिया तेज़ी में है और किसानो में इसकी उत्सुकता भी है।