बारिश के मौसम का आगाज हो चूका है। आगामी चौबीस घंटे में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी और छिटपुट बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पूर्वोत्तर के राज्यों सहित आंतरिक कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि महाराष्ट्र, पश्चिमी मध्य प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से तेज बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।
मौसम की जानकारी देने वाली एजेंसी के मुताबिक देश के विभिन्न राज्य उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्र, असम और आंध्र प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून की हल्की से तेज बारिश हुई है। दूसरी और देश के उत्तराखंड और तेलंगाना राज्यों के कई गाँव और शहरों में भारी बारिश भी देखने को मिली है। आने वाले 24 घंटों के दौरान हिमालय से लगी राज्यों पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
मंगलवार को भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास मानसून के आने की पुष्टि कर दी है। मुंबई में तेज उमस के बाद बारिश होने लगी है। हालांकि, मुंबई में आमतौर पर देखा जाये तो मानसून 10 जून को पहुंचता है लेकिन इस बार दो सप्ताह की देरी के बाद दस्तक दी है। मानसून में हुई देरी के कारण मुंबई में लोगों को पीने के पानी की मुश्किलें पैदा हो गई थीं। जिन जल स्त्रोतों से मुंबई के पानी की आपूर्ति होती थी, वहां का जलस्तर मात्र पांच फीसद रह गया था। लेकिन इस पर अच्छी खबर सुनाते हुए मौसम विभाग ने अपने एक ट्विट में कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के बादल मुंबई समेत समूचे महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश पर छा गये हैं।
दक्षिण गुजरात के क्षेत्रों में और सौराष्ट्र में भी मानसून के सक्रिय होने की पुष्टि कर दी है। वही देश के मध्य प्रदेश राज्य में हुई बारिश के साथ ही किसानो ने बुवाई शुरु कर दी है। प्रदेश में दलहन व तिलहन की फसलों की बुवाई चालू हो गई है।
कृषि और मौसम सम्बंधित जानकारी पाने के लिए बने रहे किसान हेल्पलाइन पर और इसे अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में को भी शेयर करे।